मैकियावेली कि विचारधारा

 
मैकियावेली: यूरोप का वो चाणक्य जिसने कहा शासकों का कुटिल होना अच्छा है!

मैक्यावली विचारधारा, जिसे मुख्य रूप से निकोलो मैक्यावली के द्वारा प्रस्तुत किया गया था, राजनीति और शक्ति के क्षेत्र में एक यथार्थवादी दृष्टिकोण को प्रस्तुत करती है। उनके सिद्धांतों का समन्वय प्राचीन से लेकर आधुनिक समय तक किया जा सकता है, क्योंकि उनके विचारों का प्रभाव राजनीति, सत्ता, और नैतिकता पर गहरा पड़ा है।

प्राचीन काल में मैक्यावली के सिद्धांतों का समन्वय:

प्राचीन समय में सत्ता की प्राप्ति और उसके संरक्षण के लिए नैतिकता और धर्म के मुद्दों को लेकर विचार किए जाते थे। किंग्स और शासक युद्ध, छल, और कूटनीति का उपयोग करते थे, लेकिन मैक्यावली ने इसे एक व्यवस्थित तरीके से सिद्धांतबद्ध किया। उदाहरण के लिए, प्राचीन ग्रीस और रोम में सत्ता के लिए संघर्ष, जैसे कि रोमन साम्राज्य के सामरिक और कूटनीतिक निर्णय, मैक्यावली के विचारों से मेल खाते थे। उन्होंने "राजनीतिक यथार्थवाद" की बात की थी, यानी राजनीति में नैतिकता की बजाय शक्ति और प्रभाव की बात की जाती है।

मध्यकालीन युग और मैक्यावली:

मध्यकाल में चर्च और धार्मिक संस्थाएं शक्ति की प्रमुख केंद्र बन चुकी थीं। इस समय के शासक धार्मिक आदेशों का पालन करते हुए अपनी शक्ति को स्थापित करने की कोशिश करते थे। हालांकि, मैक्यावली ने "राजनीतिक अनैतिकता" को स्वीकार किया और कहा कि शासक को अपनी सत्ता के लिए किसी भी क़ीमत पर निर्णय लेने का अधिकार है। उनके विचार "राज्य की स्थिरता" के लिए किसी भी नैतिक या धार्मिक सिद्धांत को दरकिनार कर सकते थे।

आधुनिक काल और मैक्यावली के सिद्धांतों का प्रभाव:

मैक्यावली के विचारों का प्रभाव आधुनिक राजनीति पर भी पड़ा। शासकों और नेताओं को अपनी सत्ता को सुरक्षित रखने के लिए "राजनीतिक चालाकी", "संगठित कूटनीति", और "बल का उपयोग" जैसी नीतियों को अपनाने की आवश्यकता महसूस हुई। आधुनिक राजनीतिक विचारकों जैसे थॉमस हॉब्स, जॉन लॉक, और यहां तक कि कार्ल मार्क्स ने भी उनके सिद्धांतों का किसी न किसी रूप में संदर्भ लिया है।

मैक्यावली के विचारों की समकालीन प्रासंगिकता:

आज के समय में, मैक्यावली के सिद्धांत अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, व्यापार और राजनीति में भी लागू होते हैं। उनके सिद्धांत यह सुझाव देते हैं कि राजनीति में सफलता पाने के लिए शासक को अपने व्यक्तिगत या नैतिक विचारों से ऊपर उठकर एक ठोस रणनीति अपनानी चाहिए। यद्यपि आज के समय में लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों पर बल दिया जाता है, लेकिन सत्ता संघर्ष, कूटनीति, और राजनीतिक गठबंधन जैसे क्षेत्र में मैक्यावली के विचारों की प्रासंगिकता बनी हुई है।

इस प्रकार, मैक्यावली के सिद्धांत प्राचीन, मध्यकालीन, और आधुनिक समय के राजनीतिक परिवेश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और उनकी विचारधारा का समन्वय सत्ता और राजनीति के यथार्थवादी दृष्टिकोण में देखा जा सकता है।
मैकियावेली मानता है कि राजा को प्रजा का बैरी नहीं बनना चाहिए लेकिन वो यह भी कहता है कि प्रजा का मित्रभाव मिलने से राज्य में खुशहाली फैले ऐसा जरूरी नहीं है।

 वह कहता है कि उसकी दयाशीलता का इस्तेमाल उसके और उसके राज्य के खिलाफ किया जा सकता है राजा का मित्रभाव केवल एक राजनैतिक हथियार है जिसका प्रयोगकर राजा अपने राज्य में स्थिरता लाता है अपना शासनकाल बढाता है।

जीवन के अनुभवों ने उसे सिखाया कि एक आम मनुष्य होता ही लालची, स्वार्थी, धूर्त और कृतघ्न है. वो राजा के 'उपकार' को भूला देता है. इसलिए वह राजा को सलाह देता है कि प्रजा को पुचकार कर नहीं, बल्कि दमन के दम पर नियंत्रित कर रखना चाहिए _

 भारतीय चिंतन जहां शासक को दयावान, प्रजावत्सल, परोपकारी, समदर्शी बताती है, वहीं यूरोप का ये राजनीतिक चिंतक नृप को आवश्यकता अनुरूप कुटिल, क्रूर और अनाचारी होने को भी कहता है ।

राजनीति को बेईमानी और बुराई का मेल मानने वाला मैकियावेली:

15वीं शताब्दी का ये यूरोपियन चिंतक मानता है कि यदि बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अनैतिक साधन भी अपनाए जाते हैं तो जनता भविष्य में इसके अच्छे परिणाम देखकर राजा को इन अनैतिक साधनों के प्रयोग के लिए क्षमा कर देगी. दरअसल मैकियावेली शासन करने (Statecraft) को अनैतिकता बेईमानी, धोखा और बुराई का मेल मानते हैं।

इटली के इस राजनीतिक चिंतक का मत है कि सम्राट को दयालु होते हुए भी ये गौर करना चाहिए कि उसकी दयाशीलता का कोई अनुचित लाभ न उठाए. इसका मानना है कि राजा का प्रथम कर्तव्य राष्ट्र की रक्षा और उसका दीर्घकालिक हित सोचना है. वह कहता है कि राजकाज के दौरान यदि शासक को जुल्म भी करना पड़े तो उसे एक ही बार में ऐसा कर डालना चाहिए. इनके चिंतन में राज्य की सुरक्षा और संवर्धन सर्वोपरि है और इसे हासिल करने में इस्तेमाल की गई नैतिकता गौण और उपेक्षणीय है।
550 साल पहले ऐसी 'दूषित' राजनीतिक विचारधारा का प्रतिपादन करने वाला ये शख्स कौन था? उसने क्या देखा कि ऐसा लिखा? कौन था इटली के फ्लोरेंस शहर में बतौर सचिव अपनी जिंदगी की शुरुआत करने वाला निकोलो मैकियावेली. जिसकी पुस्तक 'द प्रिंस' के सिद्धांत लोकतंत्र में विश्वास करने वाले लोगों को अक्सर डराते हैं और गाहे-बगाहे निरंकुशता की आहट देते हैं।

मैकियावेली कि रचना_ द प्रिंस: 


मैकियावेली की रचना 'द प्रिंस' इतालवी भाषा में लिखी गई शासन पद्धति पर सरल और खरा निबंध है. ये किताब 1527 में मैकियावेली के निधन के 5 साल बाद 1532 में प्रकाशित हुई. यूं तो यह एक छोटी किताब है, लेकिन इसके कथ्य इतने सहज और व्यावहारिक हैं कि इन्होंने समय और सीमा को पार कर लिया है_

मैकियावेली पर आरोप लगता है कि उन्होंने निरंकुशता के पोषकों को खुराक दे दी है. आलोचक कहते हैं पिछली शताब्दियों में दुनिया के बड़े बड़े शासकों ने इस किताब से प्रेरणा ली और अपने अपने देशों में शिखर पर पहुंचे. ऐसा करते हुए ये आलोचक ब्रिटिश पीएम विस्टन चर्चिल, अमेरिकी राष्ट्रपति रुजवेल्ट, फ्रांस के शासक नेपोलियन की ओर इशारा करते हैं_

मैकियावेली के आलोचक तो यह भी कहते हैं कि जर्मनी के हिटलर और इटली के मुसोलिनी के निरकुंश तंत्र का प्रेरणास्रोत ही ये किताब है. हालांकि इसे साबित करने के लिए कोई प्रमाण नहीं है।

जरूरत पड़ने पर राजा को भी बुरा होना पड़ेगा

ये पुस्तक राजा के गुणों-अवगुणों का दस्तावेज है शासक के गुणों की चर्चा करते हुए मैकियावेली राजा को उसके व्यक्तित्व को लेकर चेताता है मैकियावेली कहता है कि उसके आस-पास के लोग ऐसा न समझने लगें कि इसकी अवहेलना की जा सकती है, अनादार किया जा सकता है. वह कहता है कि शासक सार्वजनिक जीवन जीता है, उसकी मर्यादाएं और बाध्यताएं होती हैं उसके अंदर अच्छे गुण हों ये अच्छी बात है, लेकिन जिंदगी का तजुर्बा ऐसा नहीं सिखाता है_
उसका सामना कपटी, लालची और स्वार्थी लोगों से होता है, ऐसे लोगों से निपटने के लिए अगर एक शासक को लंबे समय तक के लिए राज करना है, तो उसे बुरा होना पड़ेगा. जरूरी नहीं हमेशा के लिए, लेकिन कम से कम परिस्थिति के मुताबिक तो उसे आचरण करना ही पड़ेगा. वह कहता है कि अगर राजा सामान्य मानवीय भावनाओं के आवेग में आ जाता है और साधारण मनुष्य सा व्यवहार करता है तो उसकी सत्ता छीनी जा सकती है. इसलिए राजा को ताकत के जोर पर सत्ता पर नियंत्रण रखना चाहिए।

द प्रिंस' के 16वें अध्याय में मैकियावेली कहता है कि अगर एक राजा अपनी प्रजा के प्रति बहुत दानवान और दरियादिल है तो ये कोई बहुत अच्छी बात नहीं है, क्योंकि इससे जनता का लालच और भी बढ़ेगा. वह कहता है कि जनता के बीच भला दिखने के लिए वह कई अच्छी योजनाएं लाता है, और राजकोष का पैसा धीरे-धीरे खर्च कर देता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा दानी होना राज्य के आर्थिक सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है, क्योंकि आखिरकार राज्य का खजाना ही खाली हो जाएगा. फिर राजा को ज्यादा कर लगाना पड़ेगा, इससे लोग फिर उसे नापसंद करने लगेंगे_
यही नहीं अगर वह खजाने पर भार बनने वाली लोकप्रिय योजनाओं को बंद कर देता है तो भी उसकी आलोचना होगी, जनता शासक को कंजूस और क्रूर कहने लगेगी. वह कहता है कि एक बुद्धिमान राजकुमार के लिए यह अच्छा है कि जनता में उसकी चर्चा कृपण नृप के रूप में हो बजाए इसके कि उसकी दरियादिली कालांतर में जनता के बीच उसके लिए नफरत की वजह बन जाए।

अच्छा है कि जनता के मन में राजा का खौफ हो

अगले अध्याय में मैकियावेली राजा की विशेषता क्रूरता बनाम दयालुता (Cruelty v/s Mercy) की चर्चा करता है वह सवाल उठाता है कि राजा के प्रति जनता के दिल में प्यार होना चाहिए या डर।

मैकियावेली मानता है कि राजा को प्रजा का बैरी नहीं बनना चाहिए, लेकिन वो यह भी कहता है कि प्रजा का मित्रभाव मिलने से राज्य में खुशहाली फैले ऐसा जरूरी नहीं है. वह कहता है कि उसकी दयाशीलता का इस्तेमाल उसके और उसके राज्य के खिलाफ किया जा सकता है. राजा का मित्रभाव केवल एक राजनैतिक हथियार है जिसका प्रयोगकर राजा अपने राज्य में स्थिरता लाता है अपना शासनकाल बढाता है_
राजा को जनता प्यार करे या उससे खौफ खाए इसके जवाब में मैकियावेली लिखता है, "इसका उत्तर यह है कि एक व्यक्ति सैद्धांतिक रुप से चाहेगा कि लोग उससे प्यार भी करें और डरें भी, लेकिन चूंकि इन दोनों को एक साथ करना मुश्किल है,  इसके लिए मानव मात्र का स्वभाव जिम्मेदार है, इसलिए यदि आप दोनों हासिल नहीं कर सकते हैं तो ये अच्छा है कि लोग आपसे प्यार करने के बजाए डरें।

छवि की ज्यादा चिंता राजा न करे 

वह कहता है कि राज्य की सुरक्षा के सवाल पर राजा को अपनी छवि की ज्यादा चिंता नहीं करना चाहिए. छवि के चक्कर में कुछ राजा दयालु बनते हैं लेकिन इसी वजह से उनके राज्य में अशांति फैलती है और उनकी सत्ता बिखरने लगती है. यहीं पर मैकियावेली राजा को आगाह भी करता है और कहता है कि उसे यह भी देखना चाहिए कि उससे लोग इतना न डरने लगें कि फिर उससे नफरत ही करने लगें_

सिर्फ धर्माचरण के लिए धर्माचारी होना जरूरी नहीं।

मैकियावेली कहता है कि राजा को धर्माचारी दिखते रहने की कोशिश करनी चाहिए मगर सिर्फ धर्म के लिए धर्म का पालन करना राजा के लिए हानिकारक हो सकता है, राजा धर्म का पालन करे या न करे उसे ऐसा करते हुए दिखाई जरूर पड़ना चाहिए, क्योंकि प्रजा धर्म का अनुसरण करने वाले व्यक्ति को पसंद करती है, इसलिए प्रजा का विश्वास जीतने के लिए धर्म का आचरण करते हुए दिखाई पड़ना जरूरी है_

मैकियावली की सच्चरित्रता सामान्य धार्मिक गुणों से परिभाषित नहीं होती है, उसका धर्माचारी राजा ज्ञान (Wisdom) रणनीति (Strategy) शक्ति (Strength) बहादुरी (Bravery) और जरूरत पड़ने पर निष्ठुरता (Ruthlessness) से काम करता है मैकियावेली राजा की योग्यता की चर्चा करते हुए हुए Criminal virtue शब्द की चर्चा करते हैं. ये Criminal virtue कुछ और नहीं बल्कि राज्य की सुरक्षा के लिए नपा-तुला और संतुलित आपराधिक कृत्य है. इस कदम के इस्तेमाल के लिए वे राजा के सामने कड़ी शर्तें रखते हैं।

निष्कर्ष:

मैकियावेली के नीतियों की व्यावहारिकता को देखते हुए कई प्रोफेसर, आलोचक मैकियावेली को यूरोप का चाणक्य भी कहते हैं, हालांकि ये बहस का एक अलग मुद्दा है. लेकिन यूरोप में मैकियावेली का राजनीतिक सिद्धांत काफी लोकप्रिय हुआ उनका सिद्धांत राजनीति शास्त्र में Machiavellianism से प्रसिद्ध हुआ. अगर एक वाक्य में इस शब्द की परिभाषा कहें तो वैसा व्यक्ति जो नैतिकता के बजाय उपयोगिता या औचित्य को प्राथमिकता देता है वो इस विशेषण का अधिकारी है_
दरअसल मैकियावेली जिंदगी के निगेटिव शेड्स के विस्तार की संभावनाओं का अध्ययन करते हैं. हालांकि उनके विचार राजतंत्र की व्यवस्था के लिए थे. लोकतंत्र में ऐसे विचारों की कल्पना ही विनाशकारी लगती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19/20/21/22 का अधिकार और समाप्ति

मंदिरों पर राज्य का नियंत्रण

ISRO का नया मिशन 4.0